तेलंगाना सरकार के लिए हर मुद्दे से ऊपर है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: इंद्रकरन रेड्डी

अलोला इंद्रकरन रेड्डी ने ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गरीब परिवारों के छात्रों को पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

telangana

तेलंगाना के वन मंत्री अलोला इंद्रकरन रेड्डी ने कहा है कि के. चंद्रशेखर राव की सरकार में शिक्षा क्षेत्र को सर्वोपरि महत्व दिया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को सारंगपुर मंडल के जाम गांव में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के भवन का विधिवत उद्घाटन किया।

अलोला इंद्रकरन रेड्डी ने ने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव गरीब परिवारों के छात्रों को पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। स्कूल अब 100 फीसदी उत्तीर्ण का आंकड़ा हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि माना ओरू-माना बाड़ी योजना के तहत स्कूलों का जीर्णोद्धार भी किया जा रहा है।

इसके बाद इंद्रकरन रेड्डी ने निर्मल कस्बे में रायथू भीमा योजना अंतर्गत एक किसान की पत्नी को दिया गया 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। दरअसल कौटला गांव के किसान यू हरीश कुमार की हाल ही में किसी बीमारी से मौत हो गई थी, जिसके बाद सरकार उनके परिवार की मदद के लिए आगे आई। इसके बाद इंद्रकरन रेड्डी ने सोन मंडल के सिद्दुलकुंटा गांव में एक मंदिर की आधारशिला रखी।

इंद्रकरन रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना ने पिछले आठ वर्षों में हर क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी है। महाराष्ट्र के नांदेड़ में आयोजित भारत राष्ट्र समिति की पहली जनसभा को भारी समर्थन मिला है। पड़ोसी राज्य के लोग चाहते हैं कि तेलंगाना की योजनाएं उनके राज्य में भी लागू हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+