ओडिशा में LAccMI बसों में यात्री क्यूआर कोड के जरिए अब कर सकेंगे पेमेंट
ओडिशा में LAccMI बस से यात्रा करने वाले यात्री अब क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इन बसों में कैशलेस और सुविधाजनक भुगतान की सुविधा के लिए OSRTC द्वारा आज एक QR कोड लॉन्च किया गया है। ओडिशा वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव ऊषा पाधी ने ये LAccMI QR कोड लॉन्च किया।

पाधी ने ओडिशा सरकार की 5T पहल के साथ LAccMI QR कोड सुविधा के बारे में बात करते हुए OSRTC की पहल की सराहना की। प्रमुख सचिव ने कहा बस यायात्रियों के लिए पहुंच और सुविधा बढ़ाने में डिजिटलीकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने इसे क्रांतिकारी बदलाव बताते हुए LAccMI QR कोड की क्षमता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा OSRTC ने LAccMI QR कोड के लॉन्च के साथ डिजिटल लेनदेन में एक महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसने LAXMI बस सेवाओं के भीतर कैशलेस भुगतान में क्रांति ला दी है।
ओएसआरटीसी के सीएमडी दीप्तेश पटनायक ने कहा LAXMI QR कोड का लॉन्च ग्राहक-केंद्रित सेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ओडिशा सरकार की परिवर्तनकारी 5टी पहल के साथ यात्रियों के लिए एक सहज यात्रा के अनुभव के लिए डिजिटल सुविधा अपनाने के लिए हमारे समर्पण का दर्शाता है।
वहीं परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने कहा LAXMI QR कोड एक उपयोगकर्ता के अनुकूल, सुरक्षित और बेहतर पेमेंट की सुविधा देता है। जो लेनदेन के समय को कम करता है और यात्री सुरक्षा को बढ़ाता है। यह पहल परिवहन क्षेत्र में तकनीकी प्रगति के माध्यम से प्रगति को बढ़ावा देने, 5T पहल के साथ जुड़ने की ओएसआरटीसी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।












Click it and Unblock the Notifications