विजय दिवस: सीएम धामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों-वीरांगनाओं को किया सम्मानित

वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों एवं वीर नारियों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा अनुमन्य होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है।

सीएम धामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में शहीद द्वार और स्मारकों के निर्माण अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से होंगे। पहले यह कार्य संस्कृति विभाग से करवाए जाते थे।

वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों एवं वीर नारियों को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा अनुमन्य होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ ही पराक्रम और बलिदान की भूमि भी है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में वीरभूमि प्रदेश के 255 जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। प्रदेश के 74 सैनिकों को विभिन्न वीरता पदकों से सम्मानित कर देश स्वयं सम्मानित हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य में पांचवें धाम की नींव रखते हुए देहरादून में एक भव्य 'सैन्य धाम' का निर्माण प्रारंभ किया है।

आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए एक दिव्य प्रेरणा पुंज के रूप में कार्य करेगा। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, निदेशक सैनिक कल्याण (ब्रिगे.से.नि) अमृतलाल, पूर्व सैन्य अधिकारी एवं वीरांगनाएं मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- CM धामी का अधिकारियों को दो टूक, अनावश्यक रूप से फाइलें लंबित की तो संबंधित अफसर, कर्मचारी की होगी जिम्मेदारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+