उत्तराखंड: धामी सरकार कर रही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल, 650 शिकायतों का निस्तारण
उत्तराखंड की धामी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मोबाइल एप लांच किया है। जिसका लोगों को काफी फायदा हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मोबाइल एप सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है।
उत्तराखंड की धामी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मोबाइल एप लांच किया है। जिसका लोगों को काफी फायदा हो रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मोबाइल एप सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कर सकता है।

लोक निर्माण विभाग के पैच रिपोर्टिंग एप पर पिछले ढाई माह में करीब एक हजार से अधिक शिकायतें आईं हैं। इनमें से 650 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। मतलब सड़क पर पड़े गड्ढों को भर दिया गया है। जबकि 416 शिकायतों को उन विभागों को भेज दिया गया है, जिनकी सड़कें हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 मई को पैच रिपोर्टिंग एप का शुभारंभ किया था। यह मोबाइल एप लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए बनाया गया है।
इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने आसपास सड़कों पर पाए जाने वाले गड्ढों की फोटो खींचकर पूरी जानकारी के साथ शिकायत दर्ज कर सकता है। शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से दर्ज शिकायत पर हुई कार्रवाई के विषय में भी चित्र सहित जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश हैं कि एप के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर किया जाए। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।












Click it and Unblock the Notifications