पंजाब के लोगों को भगवंत मान ने दी राहत, 5 जुलाई को बंद होगा ये टोल प्लाजा

पंजाब के बाघापुराना हलके के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने आज एक अहम जानकारी सांझी की। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 जुलाई को सुबह 10 बजे मोगा कोटकपूरा रोड के पास स्थित चंद पुराना में लगे पीडी अग्रवाल टोल प्लाज़ा को बंद करवाने के लिए पहुंचेंगे।
विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने बताया कि यह टोल प्लाज़ा पहले 21 जुलाई 2023 को बंद होना था लेकिन अब यह 5 जुलाई को ही बंद हो जाएगा क्योंकि कंपनी के पैसे पहले ही पूरे हो चुके हैं।
विधायक सुखानंद ने कहा कि टोल प्लाजा के कारण लोगों को एक तरफ रोड टैक्स और दूसरी तरफ टोल टैक्स देना पड़ता था जिसका बोझ वाहन चालकों पर पड़ता था। उन्होंने कहा कि भगवंत सिंह मान ने पंजाब में और भी टोल प्लाजा बंद करवा कर पंजाब के लोगों को बड़ी सुविधा दी है।
टोल प्लाज़ा से गुज़रते समय वाहन चालकों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था और समय की भी बर्बादी होती थी और एमरजेंसी जाने वाले वाहनों के लिए भी बहुत बड़ा बोझ था।












Click it and Unblock the Notifications