पर्यटन क्षेत्र में नई ऊंचाई छुएगा पंजाब, होम और फार्म स्टे की अथाह संभावनाएं

इको और फार्म टूरिज्म की सफलतापूर्वक शुरुआत करते हुए पर्यटन के प्रति पंजाब की वचनबद्धता के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली में अपनी किस्म के पहले 'टूरिज्म समिट एंड ट्रैवल मार्ट- 2023' के दौरान पर्यटन की अप्रयुक्त संभावनाओं पर एक महत्वपूर्ण सैशन करवाया गया।

इको और फार्म टूरिज्म पर इस सैशन ने राज्य की समृद्ध कृषि विरासत और कुदरती सुंदरता को उजागर किया जिससे यह विश्व भर के वातावरण और खेती पर्यटन प्रेमियों के लिए एक पसंदीदा स्थान बन गया। पंजाबियों की मेजबानी स्वरूप राज्य में होम और फार्म स्टे की अथाह संभावनाएं हैं।

Bhagwant Mann

इस महत्वपूर्ण सैशन का संचालन करते हुए प्रसाद रैबाप्रगाडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर्यटन क्षेत्र के सर्वांगीण और टिकाऊ विकास, रोज़गार सृजन करने को बढ़ावा देने और इसकी आर्थिक खुशहाली के लिए नए रास्ता खोलने के लिए वचनबद्ध है।

इस सैशन का उद्देश्य अनछुए स्थानों, इको और एडवेंचर टूरिज्म के अनुभवों को उत्साहित करना है। इस सैशन में हिस्सा लेते हुए किक्कर लौंज के सीईओ अमरिन्दर सिंह चोपड़ा ने कहा कि पंजाब कुदरत के खजाने से भरा हुआ है और यह राज्य में मानवता और जंगली जीवों के सह-अस्तित्व के साथ-साथ जल संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य अपने टिकाऊ 'इको एंड फार्म टूरिज्म' के द्वारा हर रोज पंजाबियत का जश्न मना रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाबियत की असली भावना पंजाब के गांवों में झलकती है और यह जरूरी है कि हम पंजाब के ग्रामीण क्षेत्र के पर्यटन की संभावनाओं को वैश्विक नेताओं के आगे प्रदर्शित करें।

इस दौरान सिटरस काउंटी के संस्थापक हरकीरत सिंह आहलूवालीया ने कहा कि फार्म स्टे और होम स्टे सभ्याचार को प्यार करने वालों के लिए प्रसिद्ध विकल्प बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब गांवों में बसता है और आज इस सम्मेलन के उद्घाटनी सैशन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीदों से सम्बन्धित हरेक गांव के बारे बात की।

उन्होंने कहा कि आज के युग में सैलानी शांतमयी क्षेत्रों में छुट्टियां बिताना चाहते हैं और राज्य सरकार ने इसको समझा है। उन्होंने यह भी बताया कि फार्म टूरिज्म औरतों के लिए भी रोजगार का एक बढ़िया स्रोत है। खेती पर्यटन के इनोवेटर पांडुरंग तवाड़े ने अपने विचार प्रकट करते हुए कृषि पर्यटन को बड़े स्तर पर उत्साहित करने पर ज़ोर दिया, जिससे किसानों की आय कई गुणा बढ़ सकती है।

उन्होंने महिला किसानों को उत्साहित करने और कृषि पर्यटन की संभावनाओं की पहचान करने पर भी ज़ोर दिया। कृषि पर्यटन के अन्य पहलूओं के बारे बोलते हुए कौशल विकास और शैक्षिक टूर के अंतर्गत कृषि पर्यटन के बारे पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+