पंजाब: विजिलेंस ब्यूरो ने नायब कोर्ट ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

समराला। पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्‍टाचार-घूसखोरी के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। अब विजिलेंस ब्यूरो ने यहां ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स समराला में तैनात एएसआई (नायब कोर्ट) अवतार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो के स्‍पोक्‍सपर्सन ने इस बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि, ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स समराला में तैनात एएसआई (नायब कोर्ट) अवतार सिंह 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया। यह कार्रवाई संदीप कुमार निवासी गियानपुरा (उत्तर प्रदेश) जो कि अब माछीवाड़ा की नागरा कॉलोनी में रह रहा है, की शिकायत मिलने पर हुई।

punjab vigilance bureau action against bribery

विजिलेंस ब्यूरो को संदीप कुमार ने शिकायत में बताया था कि उसके खिलाफ अदालत में एक दुर्घटना को लेकर केस चल रहा था। उस केस में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। मगर, नायब कोर्ट इस समझौते को संपूर्ण करने के लिए अदालत में उसके बयान दर्ज करवाने के लिए 20 हजार रुपए मांग रहा था। उसका कहना था कि, यह पैसे सहायक सरकारी वकील को देने हैं। सौदा 7 हजार में रुपए में तय हो गया। ब्यूरो की टीम ने ज्यूडिशियल कॉम्पलेक्स समराला में छापा मारा। जहां से अवतार 7 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+