पंजाब:स्पीकर कुलतार संधवां ने स्कूली छात्रों से मुलाकात की, विधानसभा देखने पहुंचे स्टूडेंट

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बठिंडा के स्कूली छात्रों से मुलाकात की।

punjab government

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज बठिंडा के स्कूली छात्रों से मुलाकात की। सभी स्कूल स्टूडेंट विधानसभा देखने पहुंचे थे। उन्होंने युवा वर्ग को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्टूडेंट्स से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीति में आए पतन पर रोक लगाने के लिए युवाओं का राजनीति में आना जरूरी है। ऐसा करने से ही देश की तरक्की सुनिश्चित बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस मकसद को पूरा करने के लिए बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान CM भगवंत मान भी सदस्यों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से छात्रों को विधानसभा का दौरा कराने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट जब सदन की कार्रवाई देखेंगे तो उनमें राजनीति के प्रति रुचि पैदा होगी।

बिल पास कराने की कार्रवाई समझाई
छात्रों को सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इस दौरे पर विधानसभा की कार्रवाई, प्रस्ताव पेश करने और बिल पास करने की कार्रवाई बारे जाना। छात्रों को इस बात से भी अवगत करवाया गया कि कैसे एक बिल के पास होने से पहले उस पर विचार-विमर्श कर यह फैसला लिया जाता है कि यह बिल पास होने योग्य है या नहीं। छात्रों के साथ उनके को-ऑर्डिनेटर हरवीर कौर, टीचर वरुण शुक्ला, नवप्रिंस कौर और रतनदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+