पंजाब: सुखबीर बादल ने वोटरों को दी नसीहत, चन्नी और केजरीवाल दूर रहें पंजाबी
नई दिल्ली, 24 नवंबर: शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल ने चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के कोटफातुही व चब्बेवाल में गठबंधन उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल के समर्थन रोड शो निकाला। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गठबंधन सरकार आने पर रसोई योजना के तहत नीले राशनकार्ड धारकों को दो हजार रुपये प्रति महीना, हर घर को आठ सौ बिजली की यूनिट मुफ्त और किसानों को सस्ता डीजल उपलब्ध कराने जैसे कई जनहित योजनाएं को लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस पार्टी का प्रधान व मुख्यमंत्री अपनी-अपनी डफली बजा रहे हैं।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सिर्फ घोषणाएं करने वाला मुख्यमंत्री बताया। आप पर बरसते हुए कहा कि केजरीवाल लोगों को दिल्ली माडल दिखाकर सरकार बनाने के लिए अपील कर रहे हैं। जबकि दिल्ली में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। दिल्ली में कान्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे अध्यापक है। उनमें से एक भी अध्यापक पक्का नहीं है। सुखबीर ने कहा कि मैं केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि जो गारंटी वह पंजाब में लोगों को दे रहे हैं, पहले वह दिल्ली में साबित करें। अगर केजरीवाल दिल्ली में साबित कर पाए व लोगों का भरोसा जीत पाए, तभी पंजाब के लोग उसपर विश्वास करेंगे। पंजाब में लोगों को मूर्ख नहीं बना सकता।
पंजाब में कैप्टन अमरिदर सिंह ने श्री गुटका साहिब की कसम खाकर किए हुए वादे पूरे नहीं किए। ऐसे ही केजरीवाल भी झूठे वादे करके लोगों को गुमराह कर रहा है। इस दौरान रविदर सिंह ठंडल महासचिव यूथ अकाली दल, परमजीत सिंह पंजोड़, निर्मल सिंह भीलोवाल, अमनदीप सिंह नंबरदार, सलविदर सिंह ठिडा, हरपिदर सिंह, जरनैल सिंह खालसा, हरमेल सिंह, परमजीत सिंह रक्कड़, यशपाल भट्टी, कमलजीत सिंह, जसविदर सिंह नंगल व इकबाल सिंह खेड़ा सहित भारी संख्या में अकाली बसपा गठबंधन कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविदर केजरीवाल से इस बात खुलासा करने को कहा कि क्या उन्होंने दिल्ली में पंजाब में किए वादे में से एक भी वादे को लागू किया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष ने सोहन सिंह के समर्थन में होशियारपुर में कई सभाओं को संबोधित करते किया। जहां केजरीवाल से पूछते हुए कहा कि दिल्ली में सभी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह का भत्ता क्यों नहीं दिया, उपभोक्ताओं को दिल्ली में 300 यूनिट बिजली मुफ्त क्यों नहीं दी गई, नौजवानों को केवल अनुबंधित रोजगार क्यों दिया जा रहा है। किसी को भी अब तक नियमित क्यों नही किया गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वह कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नही रखेंगे, वे मुख्यमंत्री के बंगले में नही रहेंगे, वेतन नहीं लेने की अपनी गारंटी से भी मुकर गए। केजरीवाल ने यहां तक गारंटी दी थी कि वह 2013 में दिल्ली में लोकपाल स्थापित करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है।
कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा की जा रही घोषणाओं के बारे में पूछे जाने पर सरदार बादल ने कहा, '' पहले कांग्रेस पार्टी ने गुटका साहिब की शपथ लेकर पंजाबियों से वादे किए थे, लेकिन साढ़े चार साल कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी को पता था कि वह जनता से किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। यही कारण है कि चन्नी को चुनाव से कुछ महीने पहले इस उम्मीद में मुख्यमंत्री बनाया गया था कि पार्टी के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर खत्म हो जाएगी। अब चन्नी यह जानने के बावजूद लोगों को लुभाने के लिए झूठ और छल का सहारा ले रहें हैं, यह जानते हुए भी कि वह कुछ नही कर सकते।












Click it and Unblock the Notifications