पंजाब: सरकारी स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, प्रिंसिपलों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अब राज्य के सरकारी स्कूलों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले को लेकर टारगेट दिए गए हैं।
दरअसल इस टारगेट को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।

विभाग ने ऐसे स्कूलों के प्रिंसिपलों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जो निर्धारित टारगेट के अनुरूप सरकारी स्कूलों में बच्चों का नामांकन नहीं बढ़ा सके हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बठिंडा जिले के 6 स्कूलों के प्रिंसिपलों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया है। इन स्कूलों के प्रिंसिपलों को 10 दिन के अंदर जवाब देना होगा कि कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। बताया यह भी जा रहा है कि विभाग को कई स्कूलों में बच्चों को दाखिला न दिए जाने की भी शिकायत मिली है, जिसके बाद इन मामलों पर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications