पंजाब: भगवंत मान सरकार में तस्करों की खैर नहीं, मक्के की बोरियां और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार
नाकाबंदी दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने मक्के की बोरियां लूटने वाले 2 व्यक्तियों को काबू किया है। इस दौरान उनसे नशीली गोलियां भी बरामद हुई है जिसकी जानकारी डी.एस.पी. हरजिंदर सिंह ने दी है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान जसप्रीत और पूरन सिंह के रूप में हुई है। दाना मंडी शाहकोट से ट्रक 380 किलो मक्के की बोरियां लेकर बाघपुराना की ओर जा रहा था तो उस समय एक ट्रक सामने से आ रहा था तो आरोपियों ने ट्रक सवार व्यक्ति पर हमला कर दिया और मक्के से भरा ट्रक लूट लिया।

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस द्वारा उक्त घटना की सूचना मिलने पर नाकाबंदी की गई और आरोपियों को काबू कर लिया।
ॉ












Click it and Unblock the Notifications