पंजाब: तहसीलों के निर्माण और अपग्रेडेशन के लिए 99.60 करोड़ रुपये जारी, CM भगवंत मान ने दी मंजूरी

पंजाब के अलग-अलग जिलों में नए तहसील कॉम्प्लेक्स बनाने और कई तहसीलों/ सब-तहसीलों के दफ्तरों की अपग्रेडेशन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

राजस्व मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने बताया कि आम लोगों की सुविधा और राजस्व विभाग के काम को और सुचारू करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने कई तहसील/सब-तहसील दफ्तरों के नए निर्माण के लिए पहलकदमी की है।

पंजाब: तहसीलों के निर्माण के लिए 99.60 करोड़ रुपये जारी

उन्होंने कहा कि कई दफ्तर पुरानी और खस्ता हाल इमारतों में चल रहे थे और कई स्थानों पर सुविधाओं की कमी थी। इसलिए इन दफ्तरों को समय का साथी बनाने के लिए 99.60 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। जिम्पा ने बताया कि होशियारपुर जिले के हाजीपुर तहसील कॉम्पलेक्स के लिए 2.52 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे बठिंडा जिले की 3 सब तहसीलों गोनियाना, नथाना और बालियांवाली के कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए क्रमश: 1.04 करोड़ रुपए, 1.47 करोड़ रुपए और 1.42 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। तलवंडी साबो के तहसील कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 5.98 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

जिम्पा ने बताया कि फरीदकोट के जैतो में तहसील कॉम्प्लेक्स के पहले फ्लोर के निर्माण और ग्राऊंड फ्लोर की रिपेयर के लिए 98.98 लाख रुपए जारी किए गए हैं। फतेहगढ़ साहिब में बस्सी पठाना में नई इमारतों के निर्माण के लिए 8.61 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। अबोहर में नई इमारत के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपए जबकि गुरुहरसहाय की नई इमारत के लिए 6.19 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

इसी तरह कलानौर, सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा और माछीवाड़ा में नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 6.60 करोड़, 5.50 करोड़, 5.98 करोड़ और 44.96 लाख रुपए जारी किए गए हैं। मालेरकोटला के अहमदगढ़ और अमरगढ़ में बनने वाले नए काम्पलैक्सों के लिए 9.42 करोड़ और 6.69 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मोगा और समालसर सब तहसीलों की इमारतों के निर्माण के लिए 1.71 करोड़ रुपए जबकि पटियाला के दूधन साधा तहसील कॉम्पलेक्स के लिए 5.38 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। माल मंत्री ने बताया कि चमकौर साहिब, चीमा (संगरूर), दिड़बा और बनूड़ में बनने वाली नई इमारतों के लिए क्रम अनुसार 5.14 करोड़, 4.31 करोड़, 10.68 करोड़ और 3.05 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। इनमें से चीमा और दिड़बा तहसील कॉम्प्लेक्सों का नींव पत्थर स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मई, 2023 में रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+