पंजाब: कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन प्रोसेस होगा जल्द पूरा, शिक्षा मंत्री के निर्देश
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के निर्देश। कांट्रैक्ट कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन प्रोसेस जल्द पूरा करें।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने विभागीय अधिकारियों को कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों के रेगुलराइजेशन प्रोसेस को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सर्विस रेगुलराइजेशन कमेटी के साथ मीटिंग की। इस दौरान रेगुलराइजेशन पॉलिसी के अनुसार पूरी प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही।
मंत्री बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार ने कांट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए 7 अक्टूबर 2022 को वेल्फेयर पॉलिसी जारी की थी। इस पॉलिसी के तहत करीब 13 हजार कर्मचारियों ने आवेदन किया। उन्होंने बताया कि कांट्रैक्ट पर नौकरी कर रहे करीब 700 शिक्षक तकनीकी मामलों के कारण आवेदन नहीं कर सके थे। बताया कि DEO के माध्यम से एक डेटाबेस तैयार किया गया है।
अंतिम चरण में है प्रोसेस
मंत्री बैंस ने बताया कि कांट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रोसेस अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर सभी कच्चे कर्मचारियों को विभाग में रेगुलर कर्मचारियों के रूप में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते समय CM पंजाब भगवंत मान भी कच्चे कर्मचारियों को जल्द स्थायी करने बारे कह चुके हैं। उनके द्वारा तकनीकी और कानूनी अड़चनें दूर कर कर्मचारियों को स्थायी किए जाने बारे कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications