शिव जी से प्रार्थना की है कि हमें भ्रष्ट BJP के खिलाफ लड़ने की ताकत दें: राघव चड्ढा
अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा चार दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। राघव चड्ढा ने भावनगर, अमरेली के धारी, जूनागढ़ के केशोद में पदयात्रा की थी और एक बड़ी सभा को भी संबोधित किया था। शुक्रवार को राघव चड्ढा और 'आप' के प्रदेश युवा प्रमुख प्रवीण राम प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ में भगवान शिव के दर्शन किए।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा आज सुबह गुजरात के पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने शिव जी की आरती में भाग लिया। राघव चड्ढा ने गुजरात और भारत के लोगों के स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए भोलेनाथ शंभू से प्रार्थना की। आम आदमी पार्टी को भाजपा के खिलाफ लड़ने की ताकत दे, गुजरात में सकारात्मक बदलाव आए और आम आदमी पार्टी ने गुजरात के लोगों के लिए जो विजन और मिशन तैयार किया है, उसे साकार करने के लिए राघव चड्ढा ने शिव जी से प्रार्थना की और उनका आशीर्वाद लिया कि भारत देश बहुत जल्द सत्य के मार्ग पर चलकर विश्व का नंबर वन देश बनें।
राघव चड्ढा ने कहा कि, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ में भगवान शिव के दर्शन करने का अवसर मिला है। दिवाली का पावन पर्व नजदीक है, भगवान राम ने रावण पर विजय हासिल की थी, उसी तरह आम आदमी पार्टी भी भाजपा पर जीत हासिल करें, गुजरात 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विजय प्राप्त करें ऐसी प्रार्थना भगवान शिव से की है।
साथ ही मैंने गुजरात की समृद्धि के लिए, देश की समृद्धि के लिए, देश के हर परिवार की खुशी के लिए, हर नागरिक के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। यह पहला ज्योतिर्लिंग है और कहा जाता है कि यहां की गई आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मुझे भी विश्वास है कि मेरी प्रार्थना भी पूरी होगी और शिवजी की कृपा से हमें गुजरात में सरकार बनाने और लोगों की सेवा करने का अवसर मिलेगा।
राघव चड्ढा ने सोमनाथ मंदिर के महंत से भी मुलाकात की थी और गुजरात एवं देश के विकास के लिए महंत से आशीर्वाद लिया। राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश युवा प्रमुख प्रवीण राम ने भी भोलेनाथ शंभू की पूजा अर्चना की और गुजरात व भारत के विकास के लिए प्रार्थना की।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications