पंजाब के पुलिस स्टेशनों व चौकियों को सीसीटीवी कैमरों से किया जाएगा लैस
पंजाब के पुलिस स्टेशनों व चौकियों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा।

पंजाब के प्रमुख पुलिस स्टेशनों व चौकियों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। मानयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर सरकार की तरफ से यह उचित कदम उठाया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए चिह्नित किए गए पुलिस स्टेशन व चौकियों में करीब 600 कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस स्टेशन व चौकी के हिसाब से वहां पर चिह्नित प्वांइटों पर कैमरे लगाएं जाएंगे जिसके लिए एक कंपनी को टैंडर दिया गया है। कंपनी ने अपना काम भी शुरू कर दिया है।
माना जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों में ही कंपनी की तरफ से अपना काम मुकम्मल कर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि ये कैमरें थाना प्रभारी के आफिस, हवालात, एंट्री व अन्य प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे हैं ताकि पुलिस स्टेशन में होने वाली गतिविधियों पर नजर रहेगी। कंपनी की तरफ से अत्याधुनिक तकनीक वाले कैमरे लगाए जा रहे हैं, जोकि रात को भी रिकार्डिंग करेंगे और इनका करीब 2 साल तक रिकार्ड रहेगा और दूर से भी रिकार्डिंग कर सकेंगे। पुलिस के आला अधिकारी व विशेष कंट्रोल रूम से इन कैमरों को कंट्रोल किया जाएगा।
माना जा रहा है कि पुलिस कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार करने के लिए ही यह कदम उठाया जा रहा है ताकि पुलिस के पास पहुंचने वाले मामलों को लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके और लोगों को इंसाफ मिल सके।
यह भी पढ़ें- जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारी पूरी, सीएम भगवंत मान कल करेंगे रैली












Click it and Unblock the Notifications