सीएम मान के आदेश के बाद नशे पर सख्त पंजाब पुलिस, 6 महीनों में पकड़े 1244 नशा तस्कर

punjab police

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ जारी मुहिम के छठे महीने में प्रवेश के साथ ही पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 1244 बड़े नशा तस्करों समेत कुल 8755 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक NDPS के कुल 6667 केस दर्ज किए गए हैं। इनमें 746 मामले कॉमर्शियल क्वांटिटी के हैं।

IGP हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने अपनी वीकली कॉन्फ्रेंस में बताया पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों से प्रभावित क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान के तहत 325.55 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त गुजरात और महाराष्ट्र की बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इससे केवल 5 महीने में हेरोइन की कुल बरामदगी 473.5 किलोग्राम हुई है।

5.80 करोड़ रुपए ड्रग मनी बरामद
IGP ने कहा कि भारी मात्रा में हेरोइन जब्त करने के अलावा, 350 किलोग्राम अफीम, 355 किलोग्राम गांजा, 211 क्विंटल भुक्की और 28.96 लाख टैबलेट/कैप्सूल/इंजेक्शन/फार्मा ओपिओइड की शीशी भी बरामद की हैं। बताया कि इन 5 महीने में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से कुल 5.80 करोड़ रुपए ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

BSF के सहयोग से पकड़ी नशा सामग्री
IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि BSF के सहयोग से केवल एक सप्ताह के भीतर ड्रोन के माध्यम से गिराई गई 15.34 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। चार ड्रोन भी बरामद किए गए हैं। विशेष रूप से 29 नवंबर को खेमकरण में सीमा चौकी (BOP) के अधिकार क्षेत्र में 6.68 किलोग्राम भार के हेरोइन के छह पैकेट ले जाने वाला एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया था।

इसके अगले ही दिन गांव से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया। इसी प्रकार 2 दिसंबर को तरनतारन के खेमकरण से 5.60 किलोग्राम के हेरोइन के 5 पैकेट ले जाने वाला एक अन्य हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जबकि 3.6 किलोग्राम के हेरोइन के तीन पैकेट से लदा क्वाडकॉप्टर ड्रोन सीमा क्षेत्र से बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+