पंजाब सरकार ने अवैध खनन रोकने के लिए कराई कार्रवाई, सतलुज दरिया पर पड़ा छापा

चंडीगढ़। अवैध माइनिंग रोकने के लिए सरकार द्वारा अब सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के निर्देश पर राज्‍य पुलिस ने सतलुज दरिया पर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने करीब 3 घंटे तक इलाके में नाकाबंदी भी की। पुलिस द्वारा दरिया के आस-पास के गांव में भी चेकिंग की गई। अधिकारियों ने बताया कि, छापा खन्ना की एस.पी. प्रज्ञा जैन द्वारा मरवाया गया। वे अपनी पुलिस पार्टी सहित सतलुज दरिया बांध पहुंचीं। इस मामले की जानकारी देते हुए एस.पी. प्रज्ञा जैन ने कहा कि, उन्हें सतलुज दरिया पर अवैध माइनिंग किए जाने की शिकायतें मिलीं, जिसके चलते उन्‍होंने यह कार्रवाई कराई।

Punjab police action against illegal mining, raid in Satluj river area

रेत चोरी करके आ रहे तस्करों ने गाड़ी में टक्‍कर मारी
वहीं, एक खबर धर्मकोट से भी है। यहां श्मशानघाट निकट बीएसएफ के एसआई राकेश कुमार और चार जवानो ने नाका लगा रखा था। जानकारी देते हुए जीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि रात्रि को 12:00 बजे जब एक गाड़ी को आते देखा तो गाड़ी को रोका गया, जिसमें सवार 2 सिविलियन गाड़ी छोड़कर के भाग गए जबकि ड्राइवर ने गाड़ी भगाने की कोशिश की और भागते समय बीएसएफ के ट्रक के टक्कर मार दी। गाड़ी को चेक करने पर उसमें सेंड भरी हुई पाई गई जो दर्शाता है कि गलत तरीके से अभी भी सैंड माइनिंग हो रही है। पुलिस घर पहुंचकर ड्राइवर और गाड़ी को क़ब्ज़े में ले लिया है और क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बम मिलने की अफवाह, मौके पर पुलिस फौर्स तैनात
इधर, पंजाब के लुधियाना की राहों रोड़ स्थित गांव में बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। दरअसल, यहां के गांव में खुदाई दौरान बम मिला हैं।वहीं थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड है, जोकि काफी पुराना है, और उस पर जंग लगी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ऐहतियातन बम के आस-पास मिट्टी की बोरिया रखवा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+