पंजाब: कार्यक्रम में अधिकतर शिक्षाकर्मी रहे गैर हाजिर, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, जारी किया नोटिस
शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी शिक्षा कर्मियों को नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए गैर हाजिर पाए गए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पंजाब में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 2023 के दाखिले संबंधी एक कार्यक्रम का 17 फरवरी को आयोजन किया गया था, जिसमें राज्य भर के स्कूल टीचरों व प्रिंसिपलों व शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य अधिकारियों ने भाग लेना था, लेकिन इस कार्यक्रम में ज्यादातर अधिकारी गैर हाजिर पाए गए, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन सभी शिक्षा कर्मियों को नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी करते हुए गैर हाजिर पाए गए कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिन अधिकारियों के प्रति नोटिस जारी हुए उनके नामों की लिस्ट निम्न है।
यह भी पढ़ें- बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों को ना बिठाए जाने का मंत्री हरजोत सिंह ने लिया नोटिस, कार्रवाई के दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications