पंजाब: फसलों के मुआवजे के रूप में किसानों के खातों में डाले गए 119 करोड़ से अधिक रुपये, बोले मंत्री जिंपा

पंजाब के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुयी फसलों के मुआवज़े के तौर पर 23 सितंबर तक 119 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने धान की खराब हुई पनीरी और अन्य फसलों के नुकसान के लिए किसानों को राहत राशि के तौर पर देने के लिए 188 करोड़ 62 लाख 63 हज़ार रुपये की राशि राजस्व विभाग को जारी की थी।

फसलों के मुआवजे के लिए किसानों के खातों में डाले 119 करोड़

उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब कोई सरकार धान की ख़राब हुई पनीरी के लिए प्रति एकड़ 6800 रुपये मुआवज़ा राशि दे रही है। जिम्पा ने बताया कि जुलाई महीने में बाढ़ के खतरे की रिपोर्टें मिलते ही 33.50 करोड़ रुपये अग्रिम राहत के तौर पर जारी कर दिए गए थे। इसके बाद समय-समय पर प्रभावित जिलों को राहत राशि जारी होती रही है।

आपदा प्रबंधन मंत्री ने आगे बताया कि सभी डिप्टी कमिश्नरों को पहले ही हिदायतें जारी की जा चुकी हैं कि राहत राशि हकदार किसानों को पूरी पारदर्शी और परेशानी रहित वितरित की जाये। इसके इलावा मुआवज़ा देने सम्बन्धी कोई सिफ़ारिश या प्रभावशाली लोगों का पक्ष न लिया जाये और सिर्फ़ सही व्यक्ति को मेरिट के आधार पर मुआवज़ा दिया जाये।

डिप्टी कमिशनर गिरदावरी रिपोर्टों के हिसाब से किसानों को राहत राशि दे रहे हैं। अलग-अलग जिलों से मिलीं रिपोर्टों अनुसार पटियाला जिले के प्रभावित किसानों के बैंक खातों में अब तक 49 करोड़ 73 लाख रुपये की मुआवज़ा राशि डाली जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने कहा कि पंजाब सरकार के पास राहत राशि के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। राज्य के आपदा प्रबंधन के लिए स्थापित किये रिलीफ फंड में काफ़ी पैसा पड़ा है परन्तु केंद्र सरकार की तरफ से नियमों में कोई ढील न दिये जाने के कारण सिर्फ़ उतनी राशि ही प्रभावित किसानों को दी जा रही है जितनी केंद्र सरकार के नियम अनुमति देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+