पंजाब: मंत्री कुलदीप सिंह के आदेश, जनता की शिकायतों का तुरंत हो हल

पंजाब के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के आदेश दिए हैं।

Kuldeep Dhaliwal news

जालंधर: पंजाब के कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित निवारण करने के आदेश दिए हैं। धालीवाल ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला के लोगों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया। कैबिनेट मंत्री ने पिछले दिनों ऐलान किया कि वह हर मंगलवार को पंजाब की जनता के लिए दरबार का आयोजन अपने मोहाली स्थित पंचायती कार्यालय में किया करेंगे जबकि हर शनिवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए अजनाला में जनता दरबार लगाया करेंगे।

कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि जनता की शिकायतें अधिकतर पंचायतों से जुड़ी होती हैं जिनका मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। जनता को चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए इसलिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निवारण स्थानीय स्तर पर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों के मसले ज्यादा गंभीर नहीं हैं परंतु फिर भी उन्हें लटकाया जाना उचित नहीं है। पंचायतों पर हुए अवैध कब्जों को लेकर सरकार द्वारा अपना अभियान फिर से जल्द शुरू कर दिया जाएगा। रसूखदार लोगों ने ही अधिकतर पंचायती जमीनों पर कब्जे किए हुए हैं।

धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रति कृतसंकल्प है और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एंटी करप्शन ड्राइव शुरू की हुई है जिसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। भ्रष्टाचार में जो भी लिप्त होगा चाहे वह छोटा हो या बड़ा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जनता को पारदर्शी प्रशासन देना 'आप' सरकार का कत्र्तव्य है।

गुजरात में आम आदमी पार्टी को कम सीटें मिलने पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी नई थी इसके बावजूद वह 13 प्रतिशत वोटें लेने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि हम अगले चुनावों में और मजबूत होकर उभरेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनावों तक काफी मजबूत हो जाएगी और अब उसे इस बात का गर्व है कि वह राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से प्रगति की तरफ बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+