पंजाब: मान सरकार ने 21 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी, मंत्री कटारुचक का बयान
46 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र देने के मौके पर संबोधित करते हुए मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब सरकार ने नौ महीने में ही 21000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां नौजवानों को दी हैं।

वन, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि पंजाब सरकार ने सत्ता में आने के बाद युवाओं को 21000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं और यह भर्ती केवल नौ महीने की अवधि में की गई है। गुरुवार को वन भवन में 46 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र देने के मौके पर संबोधित करते हुए कटारूचक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया भर्ती अभियान सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पंजाब सरकार ने नौ महीने की इतनी कम अवधि में 21000 से अधिक युवाओं की भर्ती की है।
कटारूचक ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर ही युवाओं को नौकरी दी गई है, क्योंकि नौकरी पाना योग्य युवाओं का अधिकार है। इस मामले में न तो किसी के रेफरेंस को स्वीकार किया गया है और न ही किसी सिफारिश की इजाजत दी गई है। नवनियुक्त क्लर्कों को ईमानदारी, मेहनत और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कटारूचक ने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि अन्य लोगों को भी लाभ मिल सके। उन्होंने नवनियुक्त लिपिकों को उनके भविष्य की कामना करते हुए कर्मचारियों को ईमानदारी की एक बेहतर मिसाल बनने के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष वन निगम श्री राकेश पुरी, अपर मुख्य सचिव वन श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं समन्वय) धर्मेन्द्र सरमन, अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन एवं समन्वय) विकास) श्री सौरभ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications