बिजली विभाग के घायल JE से मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की बात, की प्रशंसा

बिजली विभाग के घायल JE से मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की बात, की प्रशंसा

चंडीगढ़: पंजाब के बिजली व लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बिजली विभाग के जेई पर हमले के मामले में सख्त रुख अपनाया है। फिरोजपुर में बिजली महकमे के JE पर हमले के बाद अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। IPC की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Punjab Minister Harbhajan Singh ETO

दरअसल, फिरोजपुर में मीटर लगाने के मामले में जेई पर हमला हुआ था। जिसके बाद बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि कर्मचारियों से किसी भी तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार ने मुफ़्त बिजली का प्रावधान दिया है। बिजली चोरी घोर अपराध है, ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं उन्होंने बिजली विभाग के जेई की प्रशंसा भी की। मंत्री ने कहा कि ऐसे ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों की प्रशंसा होनी चाहिए। ऐसे कर्मचारी पंजाब की शान है, इन पर हमला होना निंदनीय। उनकी ईमानदारी और लगन को मेरा नमन। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने की घायल जेई से फोन पर बात की। बता दें कि हमले के बाद जेई के सिर पर चोट आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+