पंजाब के मंत्री गुरमीत हेयर बोले- हम पंजाब यूनिवर्सिटी को 60% देने को तैयार, पर केंद्र सरकार को नहीं सौंपेंगे
punjab Hindi news: पंजाब में सालाना 200 लाख टन पराली निकलती है, इसका निपटारा आसान नहीं है। सरकार ने पराली प्रबंधन का प्लांट लगाया और किसानों को प्रति एकड़ 500 रुपए भी दे रही है। किसानों को एप से मशीनें भी दे रहे हैं। इसके अलावा हम पंजाब यूनिवर्सिटी को 60% शेयर देने को तैयार हैं लेकिन इसे किसी भी सूरत में केंद्र सरकार को नहीं सौंपेंगे। यह बात कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कही है।

पंजाब में पहले ऐसी कोई सरकार नहीं रही जिनके मंत्री पहले 6 माह में फील्ड में उतरे हो और लोगों से मिलकर उनकी बात सुनी हो। हमारी सरकार ने आते ही काम शुरू कर दिया। हमारे मंत्री लोगों के बीच गए और उनकी समस्याओं को हल किया और हल कर रहे हैं। बहुत से फैसले मौके पर ले रहे हैं। हमारी सरकार ने 183 सेवाओं को ऑनलाइन किया है, जिससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनके विभिन्न सर्टिफिकेट्स वॉट्सएप पर ही उपलब्ध होंगे।
हमारी सरकार ने वादा किया था कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे, इसके लिए सरकार के प्रयास जारी हैं। चूंकि मेरे पास शिक्षा विभाग का काम है तो मैं बता सकता हूं कि अब तक हमने 8700 टीचर्स को पक्का किया है और 18,000 नई नौकरियां निकाली हैं।
पिछली सरकारों में लगे टीचर्स जिनको 18-18 साल कच्चे तौर पर काम करते हो गए थे, उनको हमारी सरकार के दौरान पक्का कर दिया गया है। सरकार प्रदेश में 2600 करोड़ का निवेश लाने में कामयाब रही है, इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की विरासत है, जो पंजाब के गांवों को उजाड़ कर बनाई गई है। जब यूनिवर्सिटी की शुरुआत हुई तो इसमें पंजाब हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ का शेयर था। बाद में हरियाणा और हिमाचल ने इससे हाथ खींच लिया तो पंजाब 60 परसेंट शेयर देने के लिए तैयार है। लेकिन हम किसी भी सूरत में इसे केंद्र को नहीं सौंपेंगे।
युवाओं को नशों से दूर रखने काे स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप करना जरूरी है। कुछ खिलाड़ियों को समय पर प्रोत्साहन नहीं मिला, शायद वे गलत रास्ते पर चले गए, लेकिन हमारी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देगी। 'खेडां वतन पंजाब दियां' में 3 लाख युवाओं ने भाग लिया। खिलाड़ियों को सुविधाएं और सामान दे रहे हैं, ताकि वे स्पोर्ट्स में नाम कमा सकें। जो खिलाड़ी मेडल लाएगा उन्हें इनामी राशि भी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications