पंजाब: मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया औचक निरीक्षण, नगर पंचायत दफ्तर में मची खलबली

पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल आज फगवाड़ा पहुंचे और अचानक नगर पंचायत के दफ्तर का दौरा किया।

punjab government

जालंधर: पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर कुलदीप सिंह धालीवाल आज फगवाड़ा पहुंचे और अचानक नगर पंचायत के दफ्तर का दौरा किया। हालांकि उस वक्त नगर पंचायत के दफ्तर में तमाम अधिकारी मौजूद थे, लेकिन कुछ एक अपनी कुर्सियों पर हाजिर नहीं थे।

कुलदीप सिंह धालीवाल वहां ज्यादा देर तक नहीं रुके और वह जल्द ही वहां से कपूरथला की ओर रवाना हो गए। लेकिन फगवाड़ा के नगर पंचायत दफ्तर के अधिकारियों ने अपनी-अपनी दलीलें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मांगे कुलदीप सिंह धालीवाल के सम्मुख रखी हैं।

क्योंकि पिछले लंबे समय से उनके दफ्तरों में मुलाजिमों की कमी है, जिसके चलते पंचायती कामों में रुकावट आ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री धालीवाल ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर जल्द ही गौर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+