राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस: पंजाब के मंत्री जिम्पा ने इंजीनियरों को किया पुरस्कृत, कहीं ये बातें

चंडीगढ़। पंजाब के 10 जिलों ने 'जल जीवन मिशन-हर घर जल' के अंतर्गत सभी ग्रामीण घरों को साफ और सुरक्षित पानी की सुविधा मुहैया करवाने में देश के अग्रणी राज्यों की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस गौरवमयी उपलब्धि पर जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने विभाग के सभी इंजीनियरों और अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार सभी पंजाब निवासियों की प्राथमिक जरूरतों की पूर्ति के लिए उचित और सार्थक यत्न कर रही है।

Punjab: Minister Bram Shankar Zimpa rewarded 15 engineers On national engineers day 2022

स्थानीय महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में 55वें इंजीनियर दिवस के अवसर पर करवाए समागम के दौरान बोलते हुए जिम्पा ने कहा कि किसी भी राज्य की तरक्की में वहां के इंजीनियरों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम चमकाने में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों की तरफ से डाले योगदान के लिए वह बधाई पेश करते हैं। पाइपों के द्वारा 100 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या को घरों में साफ पानी पहुंचाने वाले 10 जिले बरनाला, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, मलेरकोटला, मुक्तसर, पठानकोट और एस.ए.एस. नगर हैं। इन जिलों के कुल 11 लाख 55 हजार 725 घरों को पाइपों द्वारा नलों के जरिये साफ और सुरक्षित पानी मुहैया करवाया गया है।

जिम्पा ने कहा कि इंजीनियरों के समर्पण और ज्ञान के कारण ही दुनिया में बहुत सी नई खोजें हुई हैं जिसने मानव जीवन को आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि कुदरती स्रोतों के उत्तम प्रयोग करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के इंजीनियर कड़ी मेहनत करते हैं। उनके योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। पानी, हवा और धरती को साफ-सुथरा और शुद्ध रखने के लिए उन्होंने इंजीनियरों को और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर दिवस जैसे महत्वपूर्ण दिन के अवसर पर जिम्पा ने सभी इंजीनियरों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ने राज्य भर में से विभाग के 15 इंजीनियरों को सम्मानित किया। इनमें विक्रम सिंह, प्रभजोध सिंह, सन्दीप बावा, पारस मल्होत्रा, सतपाल, हनी गुप्ता, सरबजीत सिंह, परमवीर सिंह, विनोद कुमार, ऋतेष गर्ग, पुनीत भसीण, माइकल, केवल गर्ग, पुनीत गर्ग और कार्तिक जिन्दल के नाम शामिल हैं। समागम के दौरान जल सप्लाई विभाग के प्रमुख सचिव डी.के. तिवारी, विभाग प्रमुख विपुल उज्जवल और मुख्य इंजीनियर (उत्तरी) कुलदीप सिंह सैनी ने भी संबोधन किया।

इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध पानी माहिर डा. इंजीनियर थोमस गरीसचैक (जर्मनी) और डॉ. दीपांकर साहा (केंद्रीय ग्राउंड वाटर बोर्ड) ने विशेष तौर पर शिरकत की। जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के पंजाब के अलग-अलग स्थानों से आए इंजीनियरों के इलावा मुख्य इंजीनियर (दक्षिणी) इंज. जे.जे. गोयल, मुख्य इंजीनियर (केंद्रीय) इंज. आर.के. खोसला, इंज. एच.पी.एस. सैनी और इंज. के.एस. बीहला भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+