पंजाब: SDM ऑफिस में मंत्री बैंस की छापेमारी, गैर हाजिर कर्मचारियों को कर दिया सस्पेंड

पंजाब में रूपनगर के नंगल में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने SDM ऑफिस में छापामारी की। इस दौरान गैरहाजिर पाए गए सभी कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

punjab government

पंजाब में रूपनगर के नंगल में सोमवार सुबह कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने SDM ऑफिस में छापामारी की। इस दौरान उन्हें ऑफिस में में तैनात कई कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। साथ ही कई कर्मचारी समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। मंत्री बैंस ने गैरहाजिर पाए गए सभी कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया।

मंत्री बैंस ने ऑफिस में अनियमितताएं देख वहां मौजूद कर्मचारियों को आमजन से संबंधित सभी कामों को एक सप्ताह में पूरा करने के आदेश दिए। साथ ही अगले सोमवार दोबारा जांच करने की बात कही। मंत्री बैंस सुबह 9:53 पर अचानक SDM ऑफिस पहुंच थे। यहां उनके सवाल-जवाब करने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मंत्री द्वारा सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने हर काउंटर के सामने जाकर कर्मचारियों से पूछताछ की।

रिकॉर्ड की जांच भी की

मंत्री बैंस ने SDM ऑफिस के रिकॉर्ड की जांच भी की। साथ ही कर्मचारियों के ऑफिस पहुंचने के समय और लौटने के समय बारे भी जानकारी ली। साथ ही भविष्य के लिए सभी कर्मचारियों को सतर्कता और ईमानदारी से काम करने को चेताया। मंत्री ने अगली जांच के दौरान किसी प्रकार की नरमी नहीं दिखाने की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+