पंजाब: मीत हेयर ने गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर जताया दुख
कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब के मशहूर गायक सुरिंदर छिंदा के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, पंजाबी गायकी की बुलंद आवाज सुरिंदर छिंदा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
लोक संगीत के एक युग का अंत हो गया। पंजाबी संगीत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं लाखों शुभचिंतकों को शक्ति प्रदान करें।













Click it and Unblock the Notifications