पंजाब: मान सरकार ने शुरू किया 'केयर कम्पेनियन प्रोग्राम', व्हाटसऐप नंबर जारी किया
चंडीगढ़: पंजाब सरकार के सेहत मंत्रालय द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक अच्छी शुरुआत की गई है। सेहत मंत्री जौड़ामाजरा द्वारा राज्य में 'केयर कम्पेनियन प्रोग्राम' शुरू किया गया है, जिसके तहत स्वास्थ्य जागरूकता के प्रयासों को बल मिलेगा। इस संबंधी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा ने दी।

इस मौके पर मंत्री जौड़ामाजरा बताया कि राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति मरीजों के पारिवारिक सदस्यों को शिक्षित करने के लिए इस प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य मरीज के पारिवारिक सदस्यों को शामिल करना है, जिन्हें चिकित्सा सुविधाएं बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत लोगों को जरूरी बुनियादी स्वास्थ्य अभ्यासों के बारे में शिक्षित करेगा, ताकि वे अपनी सेहत का खुद ख्याल रख सकें। इस मौके पर एक आई.वी.आर. व्हाटसअप नम्बर 080-47180443 भी जारी किया गया है, जिसके द्वारा कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य संदेशों के लिए सबस्क्राइब कर सकता है। ये संदेश उन्हें बुरी आदतें छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications