पंजाब: मान सरकार ने राशन कार्डधारकों के लिए जारी किए आदेश
चंडीगढ़: पंजाब के बीपीएल कार्ड धारकों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने गरीबों को मिल रहे सस्ते राशन को लेकर सभी जिलों के डीसी को आर्डर जारी किए हैं कि वह बीपीएल कार्ड धारकों की जांच करें।

सीएम मान ने कहा कि पंजाब में सस्ता राशन गरीबों तक को नहीं मिलता बल्कि कई अमीर लोग खा जाते हैं। इसी को लोकर सरकार ने सस्ते राशन पाने वाले लोगों की री-वेरीफिकेशन करवाने के लिए कहा हैं। उन्होंने यह रिपोर्ट 30 नवम्बर तक देने के लिए कहा है।
डीसी को यह सारी जानकारी हासिल करनी होगी कि उनके जिले में गरीबों को सस्ता राशन मिल रहा है या नहीं। पंजाब सरकार पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि जो लोग बीपीएल कार्ड धारक नहीं है वह गरीबों का सस्ता राशन खा जाते हैं। जिसको लेकर जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications