पंजाब: आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर सख्त एक्शन में मान सरकार, जारी किए आदेश
चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने राज्य के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच सेंटरों और प्रशिक्षण केंद्रों को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पंजाब के आंगनवाड़ी केंद्र, क्रेच सेंटर और ट्रेनिंग सेंटरों में जो इमारतें असुरक्षित हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित भवनों में तब्दील किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसके अलावा मंत्री ने ज़िला अधिकारियों को अपने ज़िले के डिप्टी कमिश्नरों से संपर्क कर जिन सेंटरों की इमारतों की मरम्मत होने वाली है, संबंधी कार्रवाई करने के हुक्म दिए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications