पंजाब: सर्दी के मद्देनजर मान सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई
पंजाब में में भीषण ठंड और कोहरे के कारण स्कूली छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए पंजाब के स्कूलों का 02/01/2023 से 08/01/2023 तक अवकाश बढ़ाया गया।

राज्यभर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और धुंध के कारण स्कूली विद्यार्थियों और अध्यापकों की सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब के सभी सरकारी, एडिड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक सर्दी ऋतु की छुट्टियों में वृद्धि कर दी गई है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी।
शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि राज्य में भीषण ठंड और कोहरे के कारण स्कूली छात्रों और शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों का 02/01/2023 से 08/01/2023 तक अवकाश बढ़ाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications