पंजाब: मान कैबिनेट की 1 फरवरी को बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

पंजाब सरकार ने कैबिनेट की अगली मीटिंग 1 फरवरी को करने का फैसला लिया है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट-1 की दूसरी मंजिल के कमेटी रूम में की जाएगी।

punjab government

पंजाब सरकार ने कैबिनेट की अगली मीटिंग 1 फरवरी को करने का फैसला लिया है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट-1 की दूसरी मंजिल के कमेटी रूम में की जाएगी। हालांकि बैठक का एजेंडा क्या रहेगा, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा मीटिंग में पंजाब के कई महत्वपूर्ण मामलों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल द्वारा पंजाब के लिए कई लोक कल्याणकारी घोषणाएं भी की जा सकती हैं। राज्य के कच्चे कर्मचारियों के संबंध में भी कोई फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा पंजाब के कर्मचारी OPS/NPS स्कीम के लागू होने के इंतजार में भी हैं।

कैबिनेट मीटिंग में होते हैं अहम फैसले

CM पंजाब भगवंत मान कैबिनेट में अन्य मंत्रियों से चर्चा के बाद ही प्रदेश से संबंधित सभी अहम फैसले लेते हैं। इससे पहले कैबिनेट मीटिंग में ही OPS/NPS स्कीम का फैसला लिया गया था। इसके अलावा पंजाब पुलिस में हर साल कांस्टेबल और एसआई की भर्ती परीक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित फैसले भी कैबिनेट मीटिंग में ही लिए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+