पंजाब: सीएम मान की तरफ से दिए निमंत्रण को उद्योगपतियों ने दिया भरपूर समर्थन

सीएम मान की तरफ से राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने के निमंत्रण के प्रति सकारात्मक समर्थन देते हुए उद्योग जगत के दिग्गजों ने भरोसा दिया कि वह राज्य को तरक्की और खुशहाल के लिए बड़े स्तर पर निवेश करेंगे।

Punjab investment

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बनने के निमंत्रण के प्रति सकारात्मक समर्थन देते हुए उद्योग जगत के दिग्गजों ने भरोसा दिया कि वह राज्य को तरक्की और खुशहाल के लिए बड़े स्तर पर निवेश करेंगे।

ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिन्दर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार का सहयोग बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को बड़े स्तर पर रोज़गार देने के लिए ग्रुप कई गुणा विस्तार कर रहा है। राजिन्दर गुप्ता ने उद्योग के विकास पर विशेष ज़ोर देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये वर्धमान स्टीलज़ के वाइस चेयरमैन और एम. डी. सचित जैन ने कहा कि ग्रुप लगातार तरक्की कर रहा है और राज्य की कार्य विधि सर्वोत्त्म है। उन्होंने औद्योगिक इकाईयों को और प्रफुल्लित करने के लिए सहयोग देने के लिए इनवैस्ट पंजाब की सराहना की। सचित जैन ने इस शानदार समागम करवाने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।

सी. आई. आई. पंजाब के चेयरमैन अमित थापर ने कहा कि निवेश को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार के इरादे बड़े स्पष्ट और सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सम्मेलन को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से सम्पूर्ण करके एक नया मापदंड कायम किया है। श्री थापर ने रोज़गार के और मौके पैदा करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश का भरोसा भी दिया।

अपने संबोधन में सपन वन ग्रुप के नेशनल हैड वैल्ल, लोकनाथन नादर ने इनवैस्ट पंजाब के दौरान हुए शानदार तजुर्बो के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि प्रोग्रेसिव पंजाब अब नये कदम उठाकर असली अर्थों में प्रगतिशील (प्रोग्रेसिव) पंजाब बन गया है। लोकनाथन नादर ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने के लिए समूह की वचनबद्धता को और मज़बूत करेगा।

समागम को संबोधन करते हुये सुखजीत सरदाना ग्रुप के उप प्रधान भवदीप सरदाना ने इनवैस्ट पंजाब के दौरान हुए शानदार तजुर्बो के बारे बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे बढ़िया तजुर्बों को देश भर में भी मान्यता प्राप्त है। भवदीप सरदाना ने सरकार का धन्यवाद किया और निवेश के लिए मुख्यमंत्री के यत्नों को लाभदायक और सकारात्मक बताया।

अपने संबोधन में सनाथान पोलीकोट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरैक्टर परेश दत्तानी ने कहा कि पहले जब कंपनी ने विस्तार करने का फ़ैसला किया था तो पंजाब का नाम कहीं भी नहीं था, परन्तु अब इनवैस्ट पंजाब के इस शानदार अनुभव ने उनको राज्य में निवेश करने के लिए बहुत उत्साहित किया है। परेश दत्तानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने निवेश को उत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं।

इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये थिंक गैस के सी. ई. ओ. हरदीप पुरी ने राज्य में व्यापार के दायरे के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में सी. एन. जी. खेतर में बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। श्री पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने उनकी बहुत मदद की है।

अपने संबोधन में टेली-परफॉरमेंस के प्रमुख अनीश मकड़ ने मुख्यमंत्री की तरफ से निवेश को बढ़ावा देने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन एक सफल उद्यम है क्योंकि हर विचार-विमर्श बहुत अहम और लाभकारी रहा। अनीश मकड़ ने कहा कि पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और ऐसे सम्मेलन राज्य के आर्थिक विकास में तेज़ी लाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+