पंजाब: DC बोले- जो उद्यमी MSME यूनिट लगाना चाहें, उन्‍हें सरकार देगी सब्सिडी वाला लोन

फतेहगढ़ साहिब। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत जिला उद्योग केंद्र और फूड प्रोसेसिग विभाग ने पंजाब एग्रो के सहयोग से बचत भवन में केंद्र प्रायोजित पीएमएफएमई जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें डीसी परनीत शेरगिल ने जिले के फूड प्रोसेसिग से संबंधित भाग लेने वाले 70 उद्यमियों को गुड़ एवं गुड़ से संबंधित उत्पादों की परियोजनाओं की स्थापना करने की जानकारी दी।

Punjab: Fatehgarh Sahib DC said – Government will give subsidized loan to entrepreneurs who want to set up MSME units

डीसी ने कहा कि सरकार की योजना एक जिला एक उत्पाद के तहत फतेहगढ़ साहिब जिले के लिए गुड़ उत्पादों का चयन किया गया है। सूक्ष्म इकाई की स्थापना के लिए मशीनरी पर 35 प्रतिशत सब्सिडी जो अधिकतम 10 लाख रुपये तक है दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिले का कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वह किसी बैंक का डिफाल्टर नहीं है, अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण ले सकता है।

जिला उद्योग केंद्र के जिला प्रबंधक जगदीश सिंह जो इस योजना के नोडल अधिकारी हैं, ने कहा कि सूक्ष्म इकाइयों की स्थापना के लिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए एसडीएम, उद्योग विभाग के मंडल विकास अधिकारी से फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना व खमाणों के कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं। गोष्ठी में महाप्रबंधक पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कारपोरेशन चंडीगढ़ रजनीश तुली, मुख्य कृषि अधिकारी कुलविदर सिंह, असिस्टेंट डायरेक्टर हार्टिकल्चर जगदीप सिंह, डायरेक्टर आरसीटी राम लाल औजला, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज गुरबाज सिंह, फंक्शनल मैनेजर बलदेव सिंह और विभिन्न बैंकों के कोआर्डिनेटर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+