पंजाब में शादी, फिर दुल्हनों को छोड़ विदेश भागे NRI दूल्हों पर मान सरकार बड़ा एक्शन, अब कुर्क होगी संपत्ति
पंजाब के एनआरआई थानों में दर्ज मामले में सबसे अधिक यूके के भगोड़ो दूल्हों के हैं। करीब 46 भगोड़े यूके में हैं। इसके अलावा अमेरिका में 35, कनाडा 35, ऑस्ट्रेलिया 23, जर्मनी में सात, न्यूजीलैंड में 6 हैं। इस तरह की शादी से जुड़े मामले में सबसे अधिक संख्या नवांशहर की है। जहां शादी के के बाद 42 भगोड़े दूल्हों से जुड़े मामले दर्ज हैं।
एनआरआई दूल्हों से शादी के मामलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये चिंताजनक हैं। पंजाब में एनआरआई थानों में दर्ज केसों में सबसे अधिक 46 भगोड़े यूके में हैं। इसके अलावा अमेरिका में 35, कनाडा 35, ऑस्ट्रेलिया 23, जर्मनी में सात, न्यूजीलैंड में 6 हैं। नवांशहर में ऐसे मामलों की संख्या सबसे अधिक 42 है। इसके अलावा लुधियाना व मोगा में 38-38 केस दर्ज हैं। एनआरआई विंग ने 2018 से अब तक विभिन्न केसों 1309 लोगों के सकुर्लर भी जारी किए हैं।
पंजाब में इस तरह की शादी से युवतियों के जीवन पर पड़ने असर को लेकर राज्य महिला आयोग भी चिंतित है। पंजाब महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा है कि मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया था। जिस पर वहीं के पीएम ने मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

वहीं मामले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भगवंत मान सरकार ने पत्नियों को छोड़ विदेश में रह रहे एनआरआई दूल्हों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एनआरआई थानों में दर्ज मामले में 331 लोगों को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद सरकार ने इनकी संपत्तियों को कुर्क करना शुरू कर दिया है। सराकर उन एनआरआई पर कार्रवाई कर रही है, जो शादी के बाद अपनी दुल्हन छोड़कर पिछले 15 वर्षों से विदेशों में रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications