पंजाब सरकार तीन मालगाड़ियां खरीदने की बना रही है योजना

पंजाब सरकार तीन मालगाड़ियां खरीदने की बना रही है योजना

चंडीगढ़, 28 अगस्त: पंजाब सरकार तीन मालगाड़ियां खरीदने की योजना बना रही है, ताकि राज्य के उद्योगों को सहयोग देते हुए देश की बंदरगाहों से पंजाब के ड्राई पोर्टो व अन्य औद्योगिक क्षेत्रों तक आयात-निर्यात सामग्री की ढुलाई आसान हो सके। मोहाली में शुक्रवार को एसोचैम के 'विजन पंजाब' कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उद्योगपतियों के साथ अपनी योजनाएं साझा करते हुए कहा कि रेलवे की एक स्कीम है, जिसमें 3 फीसदी की दर से लोन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि करीब 350 करोड़ की एक फुल मालगाड़ी मिल जाती है।

Punjab

इंडस्ट्री वाले अगर सरकार के साथ मिलकर योजना को अंतिम रूप दें तो तीन मालगाड़ियां खरीदी जा सकती हैं। इनका नाम 'पंजाब आन व्हील्स' होगा। इसमें इंडस्ट्री वालों के अपने रैक होंगे और पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जिसके पास अपनी मालगाड़ियां होंगी। सूबे से अन्य राज्यों तक ट्रैक्टर पहुंचाए जाएंगे और इन मालगाड़ियों के जरिये लौटते समय आयातित सामान पंजाब लाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जब कोयले की जरूरत होगी तो कोयला लेकर आ जाएंगे।

विजन पंजाब कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कई उद्योग आयात-निर्यात करते हैं, लेकिन हमारे पास पोर्ट (बंदरगाह) नहीं है। सबसे नजदीक पोर्ट कांडला है। ढंडारी में ड्राईपोर्ट है, इसलिए यहां समुद्र तो नहीं ला सकते। पोर्ट तक एक ट्रैक्टर ले जाने के लिए 25 हजार किराया देना पड़ता है। मान ने कहा कि इससे पहले भी इंवेस्ट पंजाब और प्रोग्रेसिव पंजाब जैसे कई कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने कहा कि सुंदर तस्वीरें मैंने भी देखी हैं। अगर हमें खजूर के पेड़ भी दुबई से लाने पड़े तो यह कैसा इंवेस्ट पंजाब है।

उन्होंने कहा कि एमओयू तो साइन हुए, लेकिन आगे कुछ नहीं हुआ। मान ने कहा कि कथनी और करनी एक जैसी होनी चाहिए। मान ने कहा कि पहले सिंगल विंडो थी लेकिन प्रत्येक अफसर की अलग-अलग विंडो थी। लेकिन अब आप सरकार ने सिंगल विंडो बनाई है। सीएलयू, पॉल्यूशन समेत सभी परमिशन एक ही जगह मिलेगी। उद्योगपति अपने घर बैठे कंप्यूटर से प्रिंटआउट निकाल लें। बहुत देर हो चुकी है, अब हम परमिशन के चक्कर में समय बर्बाद नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+