पंजाब सरकार ने इस पद के लिए मांगे आवेदन, 15 सितंबर तक करें अप्लाई
Punjab CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई के लिए लगातार कार्यशील है। इसी कड़ी के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से स्टेट कमीशन फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी के एक पद के लिए 15 सितम्बर, 2023 तक आवेदनों की मांग की है।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा.बलजीत कौर ने इस संबंध में अतिरिक्त जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार एक्ट 2016 की धारा 79 की व्यवस्था अनुसार स्टेट कमीशन फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी के एक पद के लिए भर्ती की जानी है, जिसके लिए आवेदनों की मांग की गई है।

मंत्री ने बताया कि आवेदक अपनी प्रति विनती निर्धारित प्रोफार्मो में सहित तसदीकशुद दस्तावेज रजिस्टर्ड पोस्ट के द्वारा डायरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब, एस. सी. ओ नं: 102- 103, सैक्टर- 34- ए, चंडीगढ़ के दफ़्तर में भेज सकते हैं।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस पद योग्यता, अनुभव, आवेदन पत्र प्रोफार्मा और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sswcd.punjab.gov.in पर उपलब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications