अवैध फीस वसूली पर पंजाब सरकार सख्त, 2 स्कूलों पर लाखों का जुर्माना लगाया
पंजाब सरकार ने अवैध फीस वसूलने वाली स्कूलों के खिलाफ जुर्माना लगाया है।सरकार ने 2 स्कूलों को 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में हैं। सरकार द्वारा आए दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अब अवैध फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। सरकार ने दो स्कूलों पर तीन लाख का जुर्माना ठोका है।
पंजाब सरकार की ओर से स्कूल में अधिक फीस वसूलने पर एक्शन लिया गया है। सरकार ने 2 स्कूलों को 3-3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जानकारी के अनुसार अभिभावकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी स्कूलों द्वारा नाजायज फीस वसूली जाती है जिसके चलते सरकार की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि शिक्षा मंत्री ने पहले ही कहा था जो भी प्राइवेट स्कूल मनमर्जी से नाजायज फीसें वसूलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी जिसके चलते शिकायतें मिलने के बाद अचानक स्कूलों में चैकिंग की गई।
इसके अलावा अन्यों स्कूलों के खिलाफ भी जो शिकायतें मिली हैं उसके रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो भी स्कूल फंड के नाम पर या अन्य वजह से ज्यादा फीस वसूलता है तो उसकी जानकारी शिक्षा मंत्री को दें।












Click it and Unblock the Notifications