किसानों की रेड एंट्रियां वापस ले रही पंजाब सरकार, नोटिफिकेशन जारी किया

punjab latest news: पंजाब सरकार किसानों की रेड एंट्रियां वापस ले रही है जिसके चलते सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। मान सरकार ने सभी डी.सीज और संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि पराली मसले से संबंधित सभी रेड एंट्री हटा दी जाएं।

Punjab government withdrawing red entries of farmers, issued notification

गौरतलब हो कि पंजाब में 4300 किसानों के खाते में रेड एंट्रियां हुई थी। ये एंट्रियां पराली मामले को लेकर की गई थी। उधर, खेतीबाड़ी मंत्री ने इस बात से मना किया है कि इस नोटिफिकेशन का किसानों के धरने से कोई मेल नहीं है।

इधर, ठेकों में शराब के रेट भी बढ़े
प्रदेश के एक अन्य खबर यह है कि, शराब ठेकों में शराब के रेट बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले रेट अक्तूबर के महीने में बढ़े थे। अब एक महीने के बाद फिर से रेट बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस सरकार के समय शराब के जितने रेट होते थे अब रेट वहीं पर पहुंच गए हैं। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1300 की बोतल 1400, 1500 में बिकने वाली 1700 के हिसाब से बिकने लगी है। चाहे आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले शराब के दाम ज्यादा थे लेकिन फिर भी एक्साइज पॉलिसी आने के बाद दामों में काफी गिरावट आई थी। इस तरह से अचानक दामों में उछाल आने से शराब के शौकीनों को करारा झटका लगा है। अब देखना यह होगा कि शराब महंगी होने के बाद ठेकों की भीड़ वैसी ही रहती है या फिर कम हो जाती है लेकिन एक बात तो तय है कि अब शराब के रेटों में कमी आती दिखाई नहीं दे रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+