मृत्यु व जन्म प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को और सरल बनाएगी पंजाब सरकार, अब सीधे घर बैठे मिलेगा सर्टिफिकेट

पंजाब सरकार अब जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को और सरल बनाने जा रही है। हर अस्पताल और श्मशान घाट का डाटा अपलोड करने के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया जा रहा है। जिस अस्पताल, नर्सिंग होम और जच्चा बच्चा केंद्र में कोई भी महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसका सारा डाटा मोबाइल एप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

ऐसे ही श्मशान घाट से जुड़े लोगों को भी एप पर प्रतिदिन का डाटा डालना होगा। यह एप स्थानीय निकाय विभाग के जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग से जुड़ेगा, जिससे प्रमाणपत्र जल्द बन सकेंगे।

Punjab Government

इस प्रयोग में दिल्ली सरकार भी शामिल है। यदि यह प्रयोग पंजाब में सफल रहा तो इसे दिल्ली में भी लागू किया जाएगा। मुख्य सचिव स्तर पर इसकी बैठकें शुरू हो गई हैं।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए कई बैठकें हो चुकी हैं। मोबाइल एप तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को कह दिया गया है। एप से सारा डाटा शेयर होते ही स्थानीय निकाय विभाग प्रमाण पत्र संबंधित लोगों के घरों में भेज देगा या फिर उनके मोबाइल पर ही सर्टिफिकेट आ जाएगा और उसे प्रिंट किया जा सकेगा। जहां-जहां इस डाटा की जरूरत होगी वहां यहा ट्रांसफर हो जाएगा।

यानी आगे से अगर नए जन्मे बच्चे के 18 साल का पूरा होने के बाद उसका वोटर आई कार्ड (Voter I-Card) दि बनाना है तो विभाग सीधा ही संबंधित के घर जाकर ऐसा कर सकता है। इसी तरह मृत्यु का प्रमाणपत्र भी तैयार करने के लिए सभी श्मशान घाटों को मोबाइल एप के साथ जोड़ा जाएगा। अभी यही डाटा रजिस्टर में नोट किया जाता है जहां से यह स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+