'Textile Park' बनवाएगी मान सरकार, पंजाब में यहां ढूंढी गई जगह

चंडीगढ़। टेक्सटाइल पार्क बनाने को लेकर अहम खबर है। पंजाब सरकार ने टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए नई जगह ढूंढ ली है। जानकारी के अनुसार पी.एम. मित्र स्कीम के तहत यह पार्क अब फतेहगढ़ साहिब में बनया जाएगा। सी.एम. मान ने इस सराहनीय काम के लिए केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री पीयूष गोयल को प्रस्ताव भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टेक्सटाइल पार्क बनाने के लिए 1000 एकड़ जमीन होना जरूरी है।

Punjab government will make Textile Park in this district

पंजाब सरकार ने दावा किया है कि प्रोजेक्ट पूरा करते समय प्रदूषण और उससे जुड़ी अन्य मुद्दों की ओर पूरा ध्यान दिया जाएगा। दूसरी तरफ सी.एम. मान का कहना है कि टेक्सटाइल पार्क बनने से जहां निवेशक आएंगे और पंजाब के औद्योगिक विकास को बल मिलेगा। इसके अलावा नौजवानों को रोजगार मिलने का अवसर भी मिलेगा। आपको बता दें कि पहले यह टेक्सटाइल पार्क लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगल में बनने जा रहा था जिसे लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया था। गौरतलब है कि पर्यावरण प्रेमियों, किसान जत्थेबंदियों, राजनीतिक नेताओं ने मत्तेवाड़ा जंगल प्रोजेक्ट को लेकर बड़े स्तर पर सवाल उठाए थे जिसके चलते सरकार को अपना फैसला वापिस लेना पड़ा था और इस टेक्सटाइल प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया गया था।

पंजाब सरकार ने एक नई पॉलिसी भी जारी की
पंजाब सरकार द्वारा राज्य के उद्योगपतियों के लिए बनाई गई नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी तैयार हो चुकी है। इस साल अक्तूबर से यह नई पॉलिसी लागू की जा रही है। इसी को लेकर गत दिवस पंजाब की निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान चंडीगढ़ पहुंची। उन्होंने यहां कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार की उद्योग समर्थकी नीतियों ने राज्य में 21000 करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित किया है। नए उद्योगों और स्टार्टअप की आमद से पंजाब में 90,000 से अधिक नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। वह कन्फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सी.आई.आई.) की तरफ से चंडीगढ़ में व्यापार, पर्यटन, टैक्सेशन, बिजली और श्रम बढ़ावा के उद्देश्य से 'पंजाब में औद्योगिक विकास और निवेश को उत्साहित करने' विषय पर करवाए एक सैशन को संबोधन कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि वह सभी उद्योगपतियों का पंजाब में निवेश करने, खासकर खेती और फूड प्रोसैसिंग क्षेत्रों में निवेश करने और पंजाब में निवेश के माहौल को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव देने के लिए स्वागत करती हैं। राज्य सरकार नए उद्योगों और निवेशकों को अपने कारोबार स्थापित करते हुए उपयुक्त और सहज माहौल प्रदान करने के लिए काम कर रही है। पंजाब में औद्योगिक माहौल की मजबूती को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़कों, रेलवे और हवाई मार्गों के द्वारा आसान संपर्क, औद्योगिक निवेश को उत्साहित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

पंजाब सरकार की नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी
उद्योगपति अपनी जरूरत के हिसाब से जमीन ले सकेंगे
हर प्रकार की मंजूरी के लिए स्थापित होगा सिंगल विंडो सिस्टम
कई सेक्टर में पोर्टल पर अप्लाई करते ही मिल जाएगी मंजूरी
हर जगह एक जैसे ही होंगे नियम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+