पंजाब सरकार नए साल पर देगी तोहफा, कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक करेंगे मंत्री बैंस
पंजाब सरकार इससे पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला कर चुकी है। 8736 टीचरों को पक्का करने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया है।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आज विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसमें शिक्षा विभाग के विभिन्न संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। मंत्री बैंस इस मीटिंग में प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनकर उनपर विचार करेंगे। माना जा रहा है कि वह कर्मचारियों की कुछ मांगों को तुरंत स्वीकार कर उन्हें नए साल का तोहफा भी दे सकते हैं।
8736 टीचरों को पक्का करने की नोटिफिकेशन
पंजाब सरकार इससे पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला कर चुकी है। 8736 टीचरों को पक्का करने संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया है। राज्य सरकार द्वारा इन टीचरों को पक्का करने की घोषणा 5 सितंबर को शिक्षा दिवस पर की गई थी।
36 हजार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी
पंजाब सरकार ने सरकारी विभागों में कार्यरत 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी की है। इस बीच किसी भी प्रकार की कानूनी बाधा को दूर करने के मकसद से कर्मचारियों को एक स्पेशल कैडर के तहत नियमित किए जाने का फैसला किया गया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: कोरोना को लेकर भगवंत मान सरकार सतर्क, केंद्र से मांगी वैक्सीन












Click it and Unblock the Notifications