पंजाब: सरकारी स्कूल के छात्र करेंगे उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा, सरकार ने लिया फैसला
पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा करवाने का फैसला किया गया है।

चंडीगढ़: पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा करवाने का फैसला किया गया है।
राज्य शिक्षा खोज व प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा पत्र जारी कर कहा गया है कि 200 रुपए प्रति विद्यार्थी की दर से पंजाब के 3661 स्कूलों के 73220 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों का दौरा करवाने के लिए राशि जारी की गई थी।
इसके तहत हाई स्कूलों के 9वीं और 10 वीं कक्षा के 10-10 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों की विजिट करवाई जाएगी इसके साथ ही सीनियर सकेंडरी स्कूलों की कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के 5 विद्यार्थी प्रति कक्षा के विजिट पर जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications