पंजाब: भगवंत मान सरकार के स्कूल की छात्रा ने मारी बाजी, खेल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
वार्ड नंबर 9 की महक पुत्री सिकंदर द्वारा बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
शहीद कैप्टन अमरदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मजीठा की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा महक ने स्कूल की प्रिंसिपल मोना कौर की प्रेरणा से इस खेल प्रतियोगिता में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतने के बाद मजीठा में पहुंचने पर परिवार सहित शहर वासियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर लड़की के पिता सिकंदर, दादा जंग बहादुर, प्रधान कुलदीप कुमार, मंदिर कमेटी प्रधान नरिंदर कुमार, वार्ड इंचार्ज अजय चोपड़ा, राजिंदर कुमार, साहिल नैयर सहित बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications