'वन एमएलए, वन पेंशन' के फैसले को चुनौती, पंजाब सरकार से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
चंडीगढ़: 'वन विधायक, वन पेंशन' को लेकर अहम खबर सामने आई है। पूर्व 6 विधायकों ने पंजाब सरकार के वन विधायक, वन पेंशन के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। पूर्व एम.एल.ए. राकेश पांडे सहित 6 विधायकों ने हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल की है। हाईकोर्ट ने पटीशन दाखिल होने के बाद पंजाब सरकर को नोटिस भेजा कर जवाब मांगा है। पंजाब को मिली जानकारी के अनुसार चीफ जस्टिस की सिंगल बेंच में इस मामले पर सुनवाई हुई है।

जिक्रयोग्य है कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 'एक विधायक, एक पेंशन' योजना को मंजूरी दी जिसके बाद सरकार ने नोटिफकेशन जारी किया था। इस योजना के तहत एक विधायक को एक पेंशन ही मिलेगी। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा था कि ''मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि राज्यपाल ने 'एक विधायक एक पेंशन' योजना को मंजूरी दे दी है। इससे लोगों के कर के पैसे की बचत होगी। जनता के टैक्स का पैसा नेताओं पर नहीं जनता के कामों पर खर्च होगा।'' मान सरकार द्वारा 'एक विधायक एक पेंशन' बिल सदन में पास किया गया था।
इधर, कोर्ट ने ASI की हत्या मामले में सुनाया फैसला
पंजाब में सुभानपुर के पास नाकेबंदी के दौरान ए.एस.आई. को कार से कुचल कर फरार हुए 3 आरोपियों को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। माननीय सैशन कोर्ट कपूरथला ने लगभग 6 साल की उर्म कैद की सजा सुनाई है। उसकी पुष्टि करते हुए सरकारी वकील अनिल कुमार ने बताया कि माननीय सैशन जज अमरिंदर सिंह की अदालत ने सभी गवाहों के बयानों व सबूतों पर विचार करने के बाद 3 गैंगस्टरों को यह सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 14 मई 2016 की दोपहर को तत्कालीन एस.एच.ओ. सुभानपुर सुखपाल सिंह को चौकी नडाला प्रभारी ए.एस.आई. दविंदरपाल ने सूचना दी थी कि सफेद रंग की कार में सवार 3 युवकों ने 2 महिलाओं से मोबाइल फोन, कानो के टोपस व पैसे बंदूक की नोक पर लूट कर भाग गए हैं। उन्हें रोकने पर कार सवार नाका तोड़कर सुभानपुर की ओर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर ए.एस.आई. मनजीत सिंह, ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह, ए.एस.आई. निर्मल सिंह और पुलिस बल ने अड्डा सुभानपुर में नडाला रोड को जाम कर दिया। जब उन्होंने लूट की कार को आते देखा तो ए.एस.आई. सुरिंदर सिंह और एच.सी. हरपाल सिंह ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार सवारों ने रुकने की बजाय 2 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। सुरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरपाल सिंह घायल हो गया। ए.एस.आई. की हत्या कर कार सवार गांव बूटा कपूरथला की ओर भाग निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications