पंजाब में मान सरकार की नई पॉलिसी, खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगी नौकरी

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की नई पॉलिसी ला रही है। इसके अनुसार, अब खिलाड़ियों को 3 कैटेगिरी में नौकरी सरकारी मिलेगी। पहले, ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर खिलाड़ी क्लास वन अफसर बनेंगे। वहीं, जो खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में मेडल जीतेंगे, उनको भी क्लास वन जॉब मिलेगी। नेशनल गेम्स में रिकॉर्ड बनाने पर खिलाड़ी को क्लास-2 और क्लास-3 की जॉब मिलेगी। यह पॉलिसी जल्‍द ही अमल में लाई जाएगी।

Punjab governments new policy for Players

खेल विभाग के एक अधिकारी ने कहा- जैसा कि कामनवेल्थ गेम्स 2022 में पंजाब के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खिलाड़ियों को वाजिब सम्मान मिले, इसके लिए हमारी सरकार नई पॉलिसी तैयार कर रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। ओलिंपिक गेम्स के पार्टिसिपेंट्स क्लास वन अफसर बनेंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर क्लास वन जॉब मिलेगी। नेशनल गेम्स में रिकॉर्ड बनाने पर क्लास-2 और क्लास-3 की जॉब मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि, इस प्रकार सूबे में खिलाड़ियों को 3 कैटेगिरी में नौकरी मिलेगी। सभी रैंक में प्रोमोशन के लिए शैक्षणिक योग्यता की शर्त जरूरी होगी। क्लास वन अफसर बनने के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी होगा। अगर तय समय में खिलाड़ी ग्रेजुएशन नहीं करता तो उसको क्लास टू के रैंक पर डिमोट कर दिया जाएगा। क्लास थ्री के लिए पल्स-2 की योग्यता तय की जा रही है।

Punjab governments new policy for Players

वहीं, अब खिलाड़ियों को नौकरी के फैसले पर कैबिनेट की मीटिंग में जल्द मुहर लगने की संभावना है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लेने, एशियन गेम्म, कॉमनवेल्थ गेम्स, वर्ल्ड टूर्नामेंट, ओलिंपिक गेम्म में हिस्सा लेने और मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सरकारी नौकरी के हकदार होंगे। ओलिंंपिक में मेडल लेने पर क्लास वन और पार्टिसिपेंट्स को क्लास टू की नौकरी मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+