पंजाब सरकार का बड़ा कदम, ट्रेन से केरल भेजी जाएगी पराली
चंडीगढ़: पराली की समस्या से निपटने के लिए मान सरकार एक बाद एक बड़ा कदम उठा रही है। जिसके बाद पंजाब की पराली अब केरल के दुधारू पशु खाएंगे। जल्द ही पंजाब से मालगाड़ी के जरिए पराली केरल भेजी जाएगी।

राज्य में हर साल लगभग 2 करोड़ टन पराली की पैदावार होती है। इन दिनों पराली जलाने को लेकर पंजाब पर हरियाणा सहित केंद्र सरकार लगातार आरोप लगा रही है। इसके बीच में यह पंजाब सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है।
तटीय राज्य केरल में कृषि योग्य जमीन कम होने के कारण पशुओं के लिए अपेक्षित चारा पैदा नहीं हो पाता है, इस कारण से केरल ने पंजाब से पराली लेने का फैसला किया है। देश में दूध उत्पादन में पंजाब के बाद केरल का नाम आता है। दोनों सरकार के इस फैसले से केरल के लाखों दूध उत्पादकों को होगा फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications