पंजाब सरकार का पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा फैसला,जारी किया नोटिफिकेशन
पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर एक सब कमेटी का गठन किया है।

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने लिए एक बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लेकर एक सब कमेटी का गठन किया है। सरकार ने इस सब कमेटी के गठन की नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार सरकार ने 5 सदस्यों की सब कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी के चेयरमैन वी.के. जंजुआ होंगे जो पार्टी के बाकी सदस्यों का नेतृत्व करेंगे।
यह कमेटी को लागू करने के लिए नियम बनाएंगी पूरी योजना बनाने के बाद इसे सी.एम. को बताएगी कि कैसे इस पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। इस सब कमेटी के 5 सदस्यों में चेयरमैन आई.ए.एस. वी.के. जंजुआ, आई.ए.एस. ए.पी. सिन्हा, आई.ए.एस. अजय कुमार सिन्हा, आईएएस अभिनव त्रिखा और डायरेक्टर वित्त पीएसपीसी ओल हैं।
बता दें पंजाब सरकार ने गत 3 महीने पहले पुरानी पेंशन को लागू करने के लिए मोहर लगा दी थी। इस स्कीम के लागू होने से लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। जिन्होंने लोगों ने काम किया और जो रिटायर हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications