पंजाब सरकार ने जारी किए 100 करोड़ रुपये, बाकी की अदायगी सितंबर तक होगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने शनिवार को गन्ना किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुगरफैड की

चंडीगण,31 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने शनिवार को गन्ना किसानों के खातों में 100 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुगरफैड की ओर से गन्ना-किसानों के खातों में फंड ट्रांसफर किए गए हैं।

sugercan

शुगरफैड की ओर से गन्ना किसानों को दी जाने वाली बकाया राशि अब 195.60 करोड़ रुपये है। इसमें से 100 करोड़ रुपये इस साल 31 अगस्त तक अदा किए जाएंगे और बाकी 95.60 करोड़ रुपये की अदायगी 15 सितंबर तक कर दी जाएगी। इसके बाद अजनाला, बटाला, बुढ्ढेवाल, भोगपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मोरिंडा, नकोदर और नवांशहर में सरकारी मलकीयत वाली 9 चीनी मिलों का कोई बकाया नहीं होगा।

गौरतलब है कि इस 100 करोड़ रुपये की अदायगी के साथ सरकार गन्ना किसानों को 619.62 करोड़ रुपये की बकाया गन्ने की अदायगी में से 424.02 करोड़ रुपये पहले ही अदा कर चुकी है। यह अदायगियां 2021-22 सीजन की हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार यह सुनिश्चित बनाने के लिए सहृदय प्रयास कर रही है कि 2022-23 के आगामी गन्ने के सीजन से पहले किसानों की बकाया अदायगियां बिना किसी देरी के कर दी जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+