आयुष्मान: पंजाब सरकार ने PGI को जारी किए ‌₹10 करोड़, अब हो सकेगा इलाज

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत चंडीगढ़ पीजीआई को आर्थिक राशि जारी कर दी है। इस बारे में पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. विपिन कौशल ने जानकारी दी। उनकी ओर से बताया गया कि, योजना के लाभार्थियों के इलाज पर खर्च होने वाली 15 करोड की राशि में से पंजाब सरकार ने 10 करोड का भुगतान कर दिया है।

Punjab Government has released financial amount to Chandigarh PGI

इससे पहले विगत 1 अगस्त को पीजीआई ने आयुष्मान योजना के तहत पंजाब से आने वाले मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2019 में पंजाब सरकार द्वारा आयुष्मान भारत स्कीम का लाभ पंजाब के 39.66 लाख परिवारों को यह लाभ देना शुरु किया था। इसकी पुष्टि पीजीआई के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ. विपिन कौशल ने की।

Punjab Government has released financial amount to Chandigarh PGI

इधर, विजिलेंस ने रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया
पंजाब विजिलेंस ब्‍यूरो ने एएसआई और सरपंच पर रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है। इस बारे में बताया गया कि, एएसआई (एलआर) चरनजीत सिंह और हरनीत सिंह सरपंच गांव घुद्दू वाला, फरीदकोट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि, शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि एएसआई चरनजीत सिंह और गुरजंट सिंह गांव घुद्दू वाला की सतपाल सिंह से अवैध शराब निकालने संबंधी बातचीत हुई थी। एएसआई ने सतपाल सिंह के खि़लाफ अवैध शराब निकालने के बदले कार्रवाई न करने के लिए हरनीत सिंह सरपंच के द्वारा 40 हज़ार रुपए लिए हैं। वहीं, मोहाली में विजिलेंस ने राजस्व पटवारी राहुल और नंबरदार जैक राम गांव माजरियां के खि़लाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+